डॉ. हर्षित कुकरेजा
Co-Founder, Raaz
Ex-डॉक्टर: दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, दिल्ली
भारतीय पुरुषों का erected (खड़ा) लिंग लगभग 13 cm यानी 5.1 इंच लंबा होता है और यह दुनिया के औसत के बहुत करीब है।
लेकिन ये आंकड़ा आपको चौंका देगा: 52,000 से ज़्यादा लोगों पर हुई एक study में 100 में से 45 पुरुषों ने कहा कि वे अपने साइज़ से खुश नहीं हैं। मतलब हर दूसरा आदमी सोचता है कि उसका साइज़ कम है जबकि डेटा कुछ और ही कहानी बयाँ करता है।
भारतीय पुरुषों का औसत लिंग साइज़ क्या है?
2007 में International Journal of Impotence Research में एक study publish हुई जिसमें 301 भारतीय पुरुषों का साइज़ डॉक्टरों ने मापा। नतीजा: औसत erect length 13.01 cm (लगभग 5.1 इंच)।
और दुनिया का average क्या है? 2015 में BJU International ने 15,521 पुरुषों का data analyse किया गया और global average आया: 13.12 cm (5.16 इंच)।
मतलब? भारतीय पुरुषों का साइज़ दुनिया के average के बराबर है। यह myth कि "Indian men का छोटा होता है" क्योंकि data इसे पूरी तरह से गलत साबित करता है।
2023 में Stanford University के एक review (55,000+ पुरुष, 75 studies) में पाया गया कि पिछले 30 सालों में दुनिया भर में average penis size लगभग 24% बढ़ा है।
लिंग मापने का सही तरीका क्या है?
Step 1: सिर्फ तभी मापें,जब लिंग पूरी तरह खड़ा (fully erect) हो।
Step 2: Scale या tape को वहाँ लगाएं जहाँ पेट खत्म होता है और लिंग शुरू होता है। थोड़ा दबाकर लगाएं क्योंकि यहाँ चर्बी (fat) की एक परत length को छुपा देती है।
Step 3: ऊपर वाली side से मापें, वो भी सीधे tip तक।
बहुत से पुरुष जो सोचते हैं कि उनका साइज़ कम है, सही से मापें तो normal range में ही आएँगे।
"मेरा साइज़ छोटा है" वाली सोच कहाँ से आई?
एक शब्द में इसका जवाब है: Porn
Porn ने एक नकली standard बना दिया है। Research भी यही कहती है कि लोग जितना ज़्यादा porn देखते हैं, उतना ही ज़्यादा वो अपने शरीर के प्रति नाखुश रहते हैं और ये नाखुशी लगातार बढ़ती ही रहती है।
Studies में पाया गया है कि साइज़ बढ़ाने के लिए डॉक्टर के पास जाने वाले ज़्यादातर पुरुषों का साइज़ actually normal या उससे ज़्यादा होता है।
तो साइज़ छोटा है वाली सोच आई कहाँ से? यहाँ एक medical term इम्पॉर्टेंट बन जाता है-Small Penis Anxiety। Dr. Samarth (Raaz) कहते हैं कि "मेरे पास आने वाले ज़्यादातर patients का साइज़ actually average या उससे ज़्यादा ही होता है। बहुतों को erection में भी दिक्कत होती है। लेकिन वे उस बारे में बात ही नहीं करते।"
महिला शरीर का विज्ञान: क्या साइज़ से ज़्यादा ज़रूरी कुछ और है?
Vagina की Depth: जब यह aroused यानी उत्तेजित अवस्था में न हो तो 7-10 cm होती है, वहीं aroused होने पर वह 10-18 cm के बीच पहुंच जाती है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सबसे sensitive हिस्सा शुरू का एक-तिहाई ही होता है, पहले 3-4 cm, यहीं पर सबसे ज़्यादा nerve endings हैं। गहराई में बहुत कम nerves हैं। मतलब ये कि शुरू का हिस्सा काफी अहम हो जाता है।
Clitoris: महिला शरीर में sexual pleasure का main source होता है और इसका ज़्यादातर हिस्सा बाहर होता है। Penetration से इसका कोई लेना-देना नहीं। ज़्यादातर महिलाएं सिर्फ penetration से orgasm नहीं करतीं।
एक स्टडी में 100 में से 85 महिलाओं ने कहा कि वे अपने partner के साइज़ से खुश हैं। सिर्फ 15 महिलाओं ने कहा कि बड़ा होना चाहिए।
यहाँ एक सच्चाई ये भी है कि 45 पुरुष सोचते हैं कि उन्हें problem है। लेकिन सिर्फ 15 महिलाओं को actually लगता है कि कोई प्रॉब्लम है। यह gap सिर्फ नंबर्स का नहीं है। यह gap उनही सोच और नज़रिए को दर्शाता है और देखा जाए तो यही असली problem भी है।
अगर erection को लेकर कोई प्रॉब्लम लग रही है, तो Raaz का Men's Test लीजिए। सिर्फ 2 मिनट लगते हैं और यह पूरी तरह private भी है।
तेल, क्रीम और गोलियों की ये है असली सच्चाई
कोई भी तेल, कोई भी क्रीम, कोई भी गोली लिंग के साइज़ को permanently नहीं बढ़ा सकती। Massage से skin में temporarily blood flow ज़रूर बढ़ता है लेकिन इससे Zero internal tissue growth होती है।
आयुर्वेदिक तेल और supplements overall health के लिए फायदेमंद हो सकते हैं लेकिन tissue बढ़ाने का कोई scientifically proven तरीका अब तक नहीं देखा गया है।
असली समस्या साइज़ नहीं, Erection हो सकती है
Viagra या Tadalafil erection इम्प्रूव करते हैं, साइज नहीं बढ़ाते। अगर erection पूरा नहीं आ रहा, तो लिंग छोटा ही दिखेगा और अगर Erection की प्रॉब्लम fix हो जाए तो साइज़ की "problem" भी अक्सर गायब ही हो जाती है।
ED लगभग हर चौथे पुरुष को affect करती है। इसका effective treatment available है।Raaz पर Men's Test लीजिए। 2 मिनट लगेंगे और इस टेस्ट से काफी चीज़ें clear हो जाएँगी।
तो क्या करना सही होगा? 4 असरदार तरीके
1. वज़न कम करें: इससे 1-2 cm की hidden length दिखनी शुरू हो सकती है।
2. Grooming करें: Pubic Hair को trim या shave करके तुरंत फर्क देखा जा सकता है। लेकिन अगर आप Diabetic हैं, तो सिर्फ trimmer use करें, रेज़र का इस्तेमाल न करें।
3. Anxiety को address करें:चिंता ही erection खराब करती है। इसलिए जितना खुश रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा।
4. Erection में दिक्कत हो तो check करवाएँ: ED treatable है। इसलिए समय रहते Doctor Consultation लें।
FAQ
क्या 5 इंच होना normal है? हाँ। Indian average 13 cm है, global average 13.12 cm, इस लिहाज़ से यह बिल्कुल नॉर्मल है।
क्या तेल-गोली से साइज़ बढ़ता है? नहीं। कोई permanent tissue growth नहीं होती।
Micropenis क्या है? लिंग का Erect length जब 7.5 cm से कम हो। सिर्फ 0.3% मर्दों में ये प्रॉब्लम देखी जाती है।
क्या साइज़ से satisfaction पर फर्क पड़ता है? Research कहती है कि connection, communication, foreplay, technique ज़्यादा matter करते हैं। स्टडी में 85% महिलाओं ने कहा कि वो satisfied हैं। लिहाज़ा size से ही satisfaction मिलता है वाली theory यहाँ फिट नहीं बैठती।
