Mar 20, 2026
Harshit Kukreja

हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए एक्सरसाइज है जरूरी

पुरुष प्लैंक एक्सरसाइज करता हुआ - हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

डॉ. हर्षित कुकरेजा
Co-Founder, Raaz
Ex-डॉक्टर: दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, दिल्ली

परिचय

स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी ये तो हम सब जानते हैं पर क्या आपको पता है एक हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए भी एक्सरसाइज उतना ही महत्वपूर्ण है? लोग अक्सर इस बात को नज़रअंदाज कर देते हैं पर रिसर्च से यह साबित हो गया है कि एक हेल्दी सेक्स लाइफ एन्जॉय करने के लिए और लम्बे समय तक सेक्स स्टैमिना बनाये रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। आज के ब्लॉग में हम इसी विषय कर चर्चा करेंगे कि एक्सरसाइज हमारे सेक्स लाइफ को कैसे प्रभावित करता है, कौन से एक्सरसाइज हेल्दी सेक्स लाइफ बनाये रखने में मदद कर सकते हैं और एक्सरसाइज कैसे डॉक्टर द्वारा इलाज का एक बहुत अच्छा पूरक है।

नियमित व्यायाम का यौन स्वास्थ्य पर प्रभाव

पार्क में ब्रिस्क वॉक करता पुरुष - कार्डियो एक्सरसाइज से सेक्स स्टैमिना बढ़ाएं

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के तो कई फायदे हैं पर हम यहाँ यौन स्वास्थ्य के नजरिए से इस पर चर्चा करेंगे। एक्सरसाइज करने से रक्त संचार ठीक से होता है, शरीर लचीला बनता है और स्टैमिना भी बढ़ती है जिससे सेक्स लाइफ काफी बेहतर हो जाती है। अगर आपको कोई सेक्स प्रॉब्लम है और आप डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं तो कार्डियो, कीगल और योग जैसे एक्सरसाइज इलाज के बहुत अच्छे पूरक भी बन सकते हैं। दवा के साथ-साथ एक्सरसाइज करने से इलाज प्रक्रिया में तेज़ी आती है जिससे जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है और इलाज का असर भी लंबे समय तक रहता है।

अगर आप किसी सेक्स समस्या जैसे शीघ्रपतन या इरेक्शन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं या ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हैं तो हमारा Men's Test लें — यह AI-powered टेस्ट सिर्फ 2 मिनट में आपकी समस्या, उसकी गंभीरता और संभावित कारण पहचान लेता है और आपके लिए 20 दिन का एक ट्रीटमेंट प्लान तैयार करता है। इसके बाद हमारे स्पेशलिस्ट डॉक्टर आपसे बात करके इस प्लान को आपकी ज़रूरत के हिसाब से customize करते हैं और दवा सीधे आपके घर भेजी जाती है। साथ ही, आपका पर्सनल हेल्थ कोच पूरे सफ़र में आपकी प्रोग्रेस ट्रैक करता है और आपका साथ देता है।

अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसे एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है, तो आगे बताये गए फायदे जानकार आपको एक्सरसाइज करने के लिए काफी मोटिवेशन मिलेगी।

रक्त संचार और हृदय स्वास्थ्य पर असर

रक्त संचार ठीक होने से शरीर खिला खिला रहता है। हम ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। यह अच्छे ह्रदय स्वास्थ्य की निशानी भी है। हृदय स्वास्थ्य अच्छा होने से एथेरोस्क्लेरोसिस होने की संभावना कम हो जाती है जिससे शरीर में खून का बहाव सुचारु रूप से हो पाता है। इरेक्शन पाने और बनाये रखने के लिए लिंग में खून की जरूरत पड़ती है। लिंग में खून की आपूर्ति होने से इरेक्शन पाने या बनाये रखने में परेशानी नहीं होती और स्तंभन दोष की समस्या नहीं होती।

हार्मोनल बैलेंस

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में टेस्टोस्टेरोन रिलीज़ होता है। टेस्टोस्टेरोन पुरुष यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हॉर्मोन है। यह मर्दाना ताकत, मांसपेशियों और हड्डियों के घनत्व और सेक्स एक्टिविटी में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से सेक्स ड्राइव में कमी और इरेक्शन प्रॉब्लम जैसी सेक्स समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही हमेशा थकान का अनुभव होता है और मोटापा बढ़ने की सम्भावना भी बढ़ जाती है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने से जुड़ी गाइडेंस के लिए ये ब्लॉग पढ़ें।

वजन पर नियंत्रण

जो पुरुष नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं और एक हेल्दी डाइट का पालन करते हैं उनका वजन नियंत्रित रहता है। वजन का नियंत्रित रहना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल भी घटता है जिससे मोटापा, हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। इन बीमारियों के होने से शीघ्रपतन, इरेक्शन प्रॉब्लम और सेक्स ड्राइव में कमी जैसे गुप्त रोग हो सकते हैं।

स्ट्रेस मैनेजमेंट

 खुली हवा में एक्सरसाइज करता पुरुष - स्ट्रेस मैनेजमेंट से बेहतर सेक्स लाइफ

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन के अलावा एंडोर्फिन (Endorphin) और कोर्टिसोल (Cortisol) हार्मोन रिलीज़ होते हैं जो आपको खुश रखते हैं और स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। अच्छे मूड में रहने से आप अपने पार्टर के साथ अच्छे संबंध स्थापित कर पाते हैं जिससे अंतरंगता बढ़ती है और एक संतोषजनक सेक्स लाइफ का आनंद ले पाते हैं।

स्लीप क्वालिटी में सुधार

चैन की नींद लेता पुरुष - अच्छी नींद से बेहतर यौन स्वास्थ्य

एक्सरसाइज करने से शरीर में थकान महसूस होती है जिससे अच्छी नींद आती है। अच्छी नींद लेने से शरीर को पूरा आराम मिलता है, हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, मूड अच्छा रहता है और हम एक्टिव महसूस करते हैं। नींद की कमी से डिप्रेशन, स्ट्रेस और चिंता जैसे मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं जिससे सेक्स ड्राइव में कमी आ सकती है।

हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए एक्सरसाइज

आइये अब उन एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं जो हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए बहुत कारगर हैं। ध्यान रहे, एक्सरसाइज का चुनाव किसी डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट के देख रेख में ही करें। बिना एक्सपर्ट की देख रेख में एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य पर उल्टा असर पड़ सकता है। आगे बताये गए वे एक्सरसाइज हैं जिसकी डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं:

कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercise)

जिम में साइकिलिंग करता पुरुष - कार्डियो से इरेक्शन प्रॉब्लम में सुधार

इसे कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज (Cardiovascular exercise) भी कहा जाता है। यह एक्सरसाइज हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बहुत कारगर है। कार्डियो करने से हृदय में जमा वसा कम होता है और शरीर में रक्त का संचार सुचारु रूप से हो पाता है जिससे हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के होने की सम्भावना कम ही जाती है। इस प्रकार की एक्सरसाइज की विशेषता यह है कि इन्हें काफी तेज़ गति से किया जाता है। कार्डियो एक्सरसाइज के कुछ उदाहरण हैं :

  • ब्रिस्क वॉक (Brisk walk)

  • जॉगिंग (Jogging)

  • तैराकी (Swimming)

  • साइकिलिंग (Cycling)

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training)

डम्बल से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता पुरुष - टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए व्यायाम

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग उस तरह की एक्सरसाइज को कहा जाता है जिसमें मांसपेशियों में मजबूती और शरीर की स्टैमिना बढ़ाने के लिए किया जाता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन रिलीज़ होता है जिससे पुरुषों में सेक्स ड्राइव रेगुलेट होता है।

कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercise)

कीगल एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य है पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करना। इस एक्सरसाइज में कीगल मांसपेशियों को छोड़ा और सिकोड़ा जाता है जिससे उन्हें मजबूती मिलती है। इससे सेक्स के दौरान लम्बे समय तक इरेक्शन बनाये रखने मदद मिलती है। यह एक्सरसाइज उन पुरुषों के लिए काफी कारगर है जिन्हें शीघ्रपतन या इरेक्शन प्रॉब्लम की शिकयत होती है। हालाँकि कीगल एक्सरसाइज करना बहुत ही आसान है पर एक्सरसाइज शुरू करने से पहले इसकी पूरी प्रक्रिया ठीक से समझ लें नहीं तो इससे नुकसान भी हो सकता है।

कीगल एक्सरसाइज से जुडी पूरी गाइडेंस के लिए यहाँ पढ़ें।

योग (Yoga for healthy sex life)

पश्चिमोत्तानासन योग मुद्रा - सेक्स स्टैमिना बढ़ाने के लिए योगासनयोग करने से शरीर को लचीलापन मिलता है। शरीर लचीला होने से आप अलग-अलग सेक्स पोजिशन्स ट्राई कर अपने सेक्स लाइफ को और अधिक आनंददायक बना सकते हैं। कुछ योगासन जैसे धनुरासन, मयूरासन आदि करने से पेल्विक रीजन की मांसपेशिया मजबूत होती है जिससे सेक्स स्टैमिना बढ़ती है।

शीघ्रपतन पर नहीं है नियंत्रण? अपनाएं ये योगासन

निष्कर्ष

  • प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें

  • अपना BMI 25 या उससे कम रखने की कोशिश करें

  • अगर वजन ज्यादा हो तो इसे घटाने का प्रयास करें

  • एक्सरसाइज का चुनाव किसी डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट की देखरेख में करें

फिट रहने के साथ-साथ एक हेल्दी सेक्स लाइफ बनाये रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से स्टैमिना बढ़ता है, शरीर लचीला बनता है और टेस्टोस्टेरोन जैसे कई हार्मोन रिलीज़ होते हैं जो पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कार्डियो, कीगल, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग इसके लिए अच्छे एक्सरसाइज हैं। ध्यान रहे, एक्सरसाइज डॉक्टर द्वारा इलाज का विकल्प बिल्कुल नहीं है पर इलाज के साथ इसे नियमित रूप से किया जाए तो जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है और इलाज का असर भी लंबे समय तक रहता है।

घर पर ध्यान करता पुरुष - मेडिटेशन से तनाव कम कर बेहतर सेक्स लाइफ

शीघ्रपतन, इरेक्शन प्रॉब्लम और सेक्स ड्राइव में कमी जैसी सेक्स समस्याओं से निपटने के लिए शुरुआत कैसे करें? बस हमारा Men's Test लें — यह AI-powered टेस्ट सिर्फ 2 मिनट में आपकी समस्या, उसकी गंभीरता और संभावित कारण पहचान लेता है और आपके लिए 20 दिन का एक ट्रीटमेंट प्लान तैयार करता है। इसके बाद हमारे स्पेशलिस्ट डॉक्टर आपसे बात करके इस प्लान को आपकी ज़रूरत के हिसाब से customize करते हैं और दवा सीधे आपके घर भेजी जाती है। साथ ही, आपका पर्सनल हेल्थ कोच पूरे सफ़र में आपकी प्रोग्रेस ट्रैक करता है और आपका साथ देता है।

Updated March 23, 2026

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.